फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू वाहन ने चचेरे भाइयों को रौंदा

Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बाइक से बरात जा रहे दो चचेरे भाइयों को रविवार शाम बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। मरने वालों में एक युवक सफाई कर्मचारी था। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे जमुआंवा गांव निवासी राकेश कुमार पाल उर्फ झल्लू (40) और उसका चचेरा भाई रामदेव पाल (38) एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए रायबरेली की तरफ जा रहे थे। रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। पहियों की चपेट में आने के कारण दोनों का शरीर क्षत विक्षत हो गया।

राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक राकेश हसनापुर गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। उसके कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत से पत्नी रीता के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक रामदेव राजगीर का काम करता था। वर्तमान में वह अपनी ससुराल बऊरी का पुरवा मजरे में रहता था। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारीजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस वाहन से हुआ। तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें