फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर में घुसा, परिवार बचा

Thu, 16 Apr 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रहीमाबाद के अनीपुर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद-माल रोड पर अनीपुर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे पोल को तोड़कर किसान रामप्रसाद के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए उनके भाई राम औतार के घर में घुस गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक शराफत की पिटाई करने के बाद रोड पर बल्ली बांस डालकर मुआवजे की मांग करते हुए आवागमन बंद कर दिया। लगभग 40 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस और तहसील प्रशासन ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देते हुए यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अनुसार, केसरीपुर निवासी चालक शराफत बुधवार सुबह नौ बजे नशे में धुत होकर खाली ट्रक लेकर रहीमाबाद की तरफ जा रहा था। अनीपुर गांव के सामने अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक सड़क के किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए रामप्रसाद के कमरा, बरामदा, टिनशेड तोड़ते हुए राम औतार के घर में जा घुसा। घर के बाहर बैठे राम औतार ने ट्रक आता देख भागकर जान बचाई। चालक शराफत को हल्की चोटें आई हैं। घटना के दौरान रामप्रसाद, उनकी पत्नी श्रीमती और बहू अनुराधा घर के आंगन में मौजूद थीं, जबकि उनके बच्चे प्रदीप, रिया, शिव स्कूल गए हुए थे। दूसरे घर पर राम औतार मौजूद थे। परिवार के सदस्य खेत गए हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक शराफत नशे में था। उसे हिरासत में लिया गया है।

रहीमाबाद के अनीपुर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की।

रहीमाबाद के अनीपुर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की।

रहीमाबाद के अनीपुर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की।

रहीमाबाद के अनीपुर की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें