फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों से भरी अनियंत्रित स्कूल बस कई कारों से टकराई

Thu, 26 Dec 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में फूलमंडी ओवरब्रिज पर बच्चों से भरी स्कूल बस ने कई कारों में टक्कर मार दी। कार सवार हुसैनगंज के मोनीपुर निवासी किसान मो. अयाज, उनके दोस्त व अन्य लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मो. अयाज के मुताबिक रविवार शाम वह कार से मुंबई निवासी दोस्त कमरुद्दीन व एक अन्य के साथ कुछ काम से जा रहे थे। शाम सात बजे वह फूलमंडी ओवरब्रिज पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही बच्चों से भरी स्कूल बस ने पहले उनकी कार में टक्कर मार दी। फिर अन्य कारों से टकरा कर रुक गई। हादसे के कारण बच्चे घबरा गए। नाराज कार सवारों ने चालक को जमकर पीटा। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी चालक ने बताया कि ब्रेक फेल हो गया था। अयाज का आरोप है कि आरोपी चालक ने पीड़ितों की कार की मरम्मत कराने की बात कही। बाद में मुकर गया और बस लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें