फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनियंत्रित डीसीएम की खंभे से टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में शनिवार देर रात कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित डीसीएम की सड़क किनारे लगे खंभे से टक्कर हो गई। इससे क्षतिग्रस्त हुए डीसीएम के केबिन में चालक कानपुर देहात के गजनेर भवानीपुर गांव निवासी मो. इरफान (23) तीन घंटे तक फंसे रहे। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक इरफान शनिवार रात खाली डीसीएम लेकर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे थे। करीब तीन बजे बंथरा डिपो के पास उन्हें झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुए डीसीएम की खंभे से टक्कर हो गई।

भीषण हादसे में केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इरफान उसमें फंसे रहे। सुबह करीब छह बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कराहते देख पुलिस को सूचना दी। लोगों ने उन्हें किसी तरह निकाला। इस बीच पहुंची पुलिस ने इरफान को सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इरफान के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें