फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेखपाल से मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
सर्वे करने गई टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के गजहारा गांव में रविवार को एसी स्टैग क्रॉप का सर्वे करने गए लेखपाल, सर्वेयर टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। हवाई फायरिंग का भी आरोप है। लेखपाल आनंद श्रीवास्तव की शिकायत पर हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालना व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर के रायपुर निवासी आनंद सदर तहसील में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भाई सर्वेयर सौरभ श्रीवास्तव व सहयोगी विनय बाजपेई के साथ सर्वे करने गजहारा, घैला गांव गए थे। सर्वे के दौरान पहुंचे घैला के भूरिया, रेहान, फुरकान अली गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने सौरभ को तालाब में डुबाकर मारने की कोशिश की। बचाव करने पर आनंद से मारपीट के साथ आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश जारी है।

सर्वे करने गई टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया।

सर्वे करने गई टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें