फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, यात्री बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस एक कार में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सवारियों को नीचे उतारा और दूसरी वस से उन्हें गंतव्य भेज दिया। वहीं घटना के बाद बस चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्नाव निवासी रोडवेज बस चालक संतोष कुमार कानपुर से उन्नाव डिपो की रोडवेज बस (यूपी 35 टी 9181) में करीब 20 सवारियां लेकर शनिवार देर शाम चारबाग आ रहा था। बंथरा थाना क्षेत्र में सरोज पाइप फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बस आगे चल रही कार में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई। वस कानपुर रोड का डिवाइडर तोडते हुए लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड के पिलर से जा टकराई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जब तक बस पर सवारी यात्री कुछ समझ पाते, तब तक वस चालक अपनी वस छोड़कर वहां से भाग निकला। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को वस से नीचे उतारकर दूसरी बस से गंतव्य भेज दिया। उधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार चालक ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है. बल्कि वह भी घटना के बाद अपनी कार लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें