फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू ट्रक पलटा, बिजली के पांच पोल टूटे, बत्ती गुल

Tue, 28 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पोल तोड़ने के बाद भवानीगढ़ गांव के पास पलटा ट्रक
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को बछरावां की तरफ से डस्ट लादकर हैदरगढ़ की ओर जा रहा ट्रक बिजली के पोलों को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गया। वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे लगे पांच बिजली के पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ब्लॉक मुख्यालय, पेट्रोल पंप समेत 30 घरों की बिजली गुल हो गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि जैसे ही पोल टूटे, वैसे बिजली चली गई। इस वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। पोल टूटने से ब्लॉक शिवगढ़ मुख्यालय के साथ कॉलोनी, पेट्रोल पंप और भवानीगढ़ गांव के करीब 30 घरों की बिजली गुल हो गई। पोल टूटने की जानकारी पूर्व प्रधान शिवराज सिंह ने अवर अभियंता को दी। अवर अभियंता रबी गौतम ने बताया कि पांच पोल क्षतिग्रस्त हुए है। मंगलवार तक दूसरे पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार और पिकअप में टक्कर, तीन घायल
डीह (रायबरेली)। सूची चौकी क्षेत्र में रविवार की रात कार और पिकअप में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के चालक और पिकअप का खलासी घायल हो गया। यह हादसा सूची कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के सामने हुआ। हादसे में कार चालक सुशील तिवारी निवासी महादेवपुर थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर और पिकअप चालक सुरेंद्र कुमार निवासी शंभूखेड़ा थाना धौरावा जिला उन्नाव और खलासी सतीश लालनखेड़ा जिला उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो हुए। घायलों को पहले सीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें