फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एचसीबीएल बैंक में लेनदेन पर रोक, पसरा सन्नाटा

Tue, 28 Feb 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एचसीबीएल में लेनदेन रोके जाने के बाद निराश बैठे कर्मचारी व एजेंट। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। एचसीबीएल बैंक में ग्राहकों का लेनदेन बंद हो गया है। इससे खाताधारकों में बेचैनी बढ़ गई है। सात साल पहले भी इस बैंक का लेनदेन रोका गया था, लेकिन बाद में शुरू कर दिया गया। अब एक बार फिर बैंक का लेनेदन ठप किए जाने से खाताधारकों में बेचैनी बढ़ गई है। शहर के चौहान मार्केट में एचसीबीएल बैंक स्थित है। यहां पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। जमा धन मिलेगा या नहीं इसको लेकर दिन भर इक्का दुक्का लोग आते-जाते रहे, लेकिन मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे। बैंक के अंदर जाते और लेनदेन के बारे में पूछकर वापस चले जाते।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राकेश अग्रहरि का कहना है कि रिजर्व बैंक के निर्देश पर धन के लेनदेन पर रोक लगाई गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही लेनदेन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पांच हजार से ज्यादा खाताधारक हैं। 2015 में भी बैंक के लेनदेन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन बाद में दस्तावेजों की जांच के बाद लेनदेन शुरू हो गया। बैंक में दिन भर शाखा प्रबंधक और उनका स्टाफ मौजूद रहा, लेकिन ग्राहक नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें