फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में चाचा-भतीजे को पीटा

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रंजिश में चाचा-भतीजे को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार शाम रंजिश के चलते कार सवार युवक ने पारा निवासी अंकित सिंह व उनके चाचा चंद्रभान की गाड़ी में टक्कर मार दी। फिर आरोपी व उसके साथियों ने चाचा-भतीजे को कार से खींच लिया और डंडों से जमकर पीटा। चंद्रभान का सिर फट गया। पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अंकित के मुताबिक शनिवार शाम वह कार से चाचा के साथ खरगापुर तहसील से वाद का मुआयना और आपत्ति दर्ज कराकर लौट रहे थे। तभी बैकुंठ धाम के पास तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। विरोध पर आरोपी कार सवार युवक गाली-गलौज करने लगा। इस बीच उसके चार साथी भी दूसरी कार से आ गए। आरोपियों ने रंजिश के एक मुकदमे में पैरवी न करने की धमकी दी और भाग निकले। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। अब आराेपियों ने किस मुकदमे में पैरवी न करने की धमकी दी है। इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें