सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सरोजनीनगर। बंथरा में हुए सड़क हादसे में गढ़ी चुनौटी निवासी ललित गौतम (20) की मौत हो गई। वह उन्नाव के सोहरामऊ स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। ललित ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसकी वजह से उनके सिर में चोट आई थी। मृतक के पिता हीरालाल गौतम के मुताबिक बेटा ललित सोमवार सुबह छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। कानपुर रोड पर पुल से पहले मोड़ पर खराब खड़ी डीसीएम से उसकी बाइक टकरा गई थी। पुलिस का कहना है कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।