फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में लावारिस मरीज के टूटे कूल्हे का हुआ मुफ्त ऑपरेशन

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने लावारिस मरीज के टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन निशुल्क हुआ।
विज्ञापन

कल्लू कश्यप को 15 सितंबर को बलरामपुर अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान मरीज में खून की कमी पाई गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर उसे चढ़ाया। इसके बाद हड्डी रोग विभाग की टीम ने दाहिने कूल्हे का ऑपरेशन किया। सर्जरी में हड्डी को सहारा देने के लिए इस्तेमाल होने वाला पीएफएन (प्रॉक्सिमल फीमर नेल) इम्प्लांट अस्पताल प्रशासन की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की देखभाल और आगे के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि मरीज के लावारिस होने के बावजूद इलाज में कोई देरी नहीं होने दी गई। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि अस्पताल का मकसद हर वर्ग, खासकर निराश्रित मरीजों को बेहतर निशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है। ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ. सुरूर अली, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशल, डॉ. देशराज सिंह और ओटी स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें