फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व सांसद का अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज में नबीउल्लाह रोड पर तीन मंजिला एकल आवास के लिए स्वीकृत नक्शे पर छह मंजिला अपार्टमेंट बनकर खड़ा हो गया। इस अवैध निर्माण को अब एलडीए ने सील किया है। यह अवैध निर्माण बसपा के पूर्व सांसद का बताया जा रहा है। इसके अलावा चार और अवैध निर्माण पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह के मुताबिक भूखंड संख्या 203/027 पर यह अवैध निर्माण हरदोई जनपद के शाहाबाद संसदीय क्षेत्र से बसपा सांसद रहे दाउद अहमद और सिम्मी बानो का बताया जा रहा है। उन्हीं के नाम से नोटिस भी दिया गया है। हालांकि मौके पर निर्माण बिल्डर करा रहा था। जोन-6 के प्रवर्तन अनुभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूखंड पर एलडीए से जो नक्शा स्वीकृत कराया गया, मौके पर जांच में पूरा निर्माण नक्शे से अलग मिला। भूखंड की आकृति और माप तक बदल गई। करीब 7000 वर्गफुट पर नक्शा पास कराया गया, जोकि मौके पर अधिक मिला है। वहीं निर्माण की अनुमति तीन मंजिल तक एकल आवास की थी। यहां छह मंजिला बहुआवासीय निर्माण कर लिया गया। प्रवर्तन जोन की टीम ने काम बंद कराया था, लेकिन इसके उलट मौके पर फि निशिंग जारी रही। इसके बाद विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने इसे सील करने का आदेश दिया। वजीरगंज पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार को इसे सील कर दिया गया।
इसके अलावा गोलागंज में भूखंड 195/49 जगत नरायन रोड पर भी व्यावसायिक उपयोग के लिए हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। यह अवैध निर्माण मंसूर नदीम लारी, खालिद महमूद लारी करा रहे थे। मोहान रोड पर स्टार मोटर्स के सामने जब्बार खान, मानसरोवर योजना में संजीवन लाल मौर्या के भी अवैध निर्माण सील किए गए हैं।
विज्ञापन

एमिटी यूनीवर्सिटी के सामने कॉम्प्लेक्स सील
जोन-1 के अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि एमिटी यूनीवर्सिटी के सामने अवैध निर्माण कर कॉम्प्लेक्स में दुकानें बनाई जा रही थीं। मल्हौर में शानू व अन्य यह अवैध निर्माण करा रहे थे। विहित प्राधिकारी पीसी पांडेय के आदेश पर इसे सील कर दिया गया। परिसर सील कर इसे पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें