फोटो- अतुल फोल्डर।
तीन मंजिला अवैध निर्माण पूरा, तब हुआ सील
- जानकीपुरम योजना में एलडीए की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। एलडीए ने शुक्रवार को जानकीपुरम योजना में तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। आवासीय भूखंड पर एलडीए की यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के बाद फि निशिंग की जा रही थी। विहित प्राधिकारी के 18 जून के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। भूखंड 2/32 सेक्टर-एफ जानकीपुरम पर यह अवैध निर्माण राजकुमार माथुर करा रहे थे। एलडीए के अधिशासी अभियंता प्रवर्तन जोन-5 नवनीत शर्मा ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण हो रहा था। नोटिस के बाद इसे सील कर दिया है और पुलिस अभिरक्षा में बिल्डिंग को दे दिया है।
नहीं मिली फोर्स : एलडीए शुक्रवार को मानसरोवर योजना के सेक्टर-पी में दबंगों से कब्जे नहीं हटवा सका। अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस और पीएसी न मिलने से कार्रवाई टाल दी गई।