फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आबान अहमद की मौत से बेखबर रहा भाई उमर, सुरक्षा कारणों से नहीं दी गई सूचना; बैरक में नहीं है टीवी

Thu, 06 Aug 2026 10:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जेल में बंद बड़ा भाई उमर छोटे भाई आबान अहमद की मौत से दिनभर बेखबर रहा। सुरक्षा कारणों से उसे सूचना नहीं दी गई। सुबह अखबार से खबर मिलने की संभावना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की बुधवार को मौत से लखनऊ जिला जेल में बंद उसका बड़ा भाई उमर देर रात तक अनजान रहा। जेल सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन की ओर से उसे हादसे की कोई सूचना नहीं दी गई। ऐसे में शुक्रवार सुबह अखबार पढ़ने के बाद ही उसे छोटे भाई की मौत की जानकारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो, उमर जिस बैरक में बंद है, वहां टीवी की सुविधा नहीं है। यही कारण है कि वह इसे हादसे से अनजान रहा। जेल परिसर में हादसे की चर्चा जरूर रही, लेकिन जेल कर्मियों ने भी इसकी सूचना उमर तक नहीं पहुंचाई। दरअसल, सुरक्षा कारणों से बंदियों तक इस तरह की सूचनाएं सीधे नहीं पहुंचाई जातीं। आधिकारिक तौर पर भी उमर को घटना की जानकारी दिए जाने की पुष्टि नहीं की गई। 

आबान चार भाइयों में सबसे छोटा था और झांसी जिला जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। जेल सूत्रों के मुताबिक, उमर की बैरक में टीवी नहीं लगा है। ऐसे में उसे देर रात तक हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह रोज की तरह अखबार मिलने के बाद ही वह छोटे भाई आबान की मौत की खबर से रूबरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें