फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो समुदायों के भरोसे को सरकार ने किया तहस-नहस'

Thu, 19 Sep 2013 02:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमा भारती ने बुधवार को अखिलेश सरकार पर तीखे हमले किए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार जनता की नजर से गिर चुकी है। मैंने इस सरकार के बारे में बहुत सकारात्मक राय बनाई थी।

कुंभ के दौरान वहां की व्यवस्था की तारीफ भी की थी। कुंभ के दौरान स्टेशन पर हादसे के बाद सरकार का बचाव भी किया था लेकिन जो हालात हैं उससे यही लगता है कि जनता ने बहुत ही तेजी से इस सरकार में अपना भरोसा खो दिया है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना ने वहां के दो समुदायों के बीच भरोसे को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है। लोगों का एक दूसरे समुदाय पर ही नहीं सरकार पर भी भरोसा टूट गया है।

बंटवारे के बाद मुसलमान सेना या सुरक्षाबलों के भरोसे यहां नहीं रह गए थे। अपने हिंदू पड़ोसियों के भरोसे उन्होंने यहां रहने का फैसला किया लेकिन अब यह विश्वास टूट सा गया है। वोटों की भूख ने इसमें अहम रोल अदा किया है। यह सरकार लोगों का विश्वास जीतने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

 
सेकुलर व्यवस्था में सरकार के लिए कोई व्यक्ति हिंदू या मुसलमान नहीं हो सकता। सरकार के लिए वह केवल एक नागरिक है, हिंदू या मुसलमान नहीं।

लेकिन निष्पक्षता की बजाय वोट बैंक की राजनीति से हालात खराब हुए हैं। बेकसूरों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। न्याय से ही भरोसा पैदा होगा। यदि इस मामले में 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई होती तो हालात इतने खराब नहीं होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें