फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए मैं जेल जाने और फांसी चढ़ने के लिए भी तैयार: उमा भारती

Sat, 08 Apr 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का कहना है कि राम मंदिर मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में है। दोनों पक्ष अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मेरी आस्‍था का विषय है। मैं चाहती हूं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए मैं जेल जाने और फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हूं।

उमा भारती शनिवार को लखनऊ में थीं। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से बेहद खुश हैं। योगी का सीएम बनना युग परिवर्तन साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में मैंने योगी की प्रशासनिक क्षमता देखी है। वो प्रदेश को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन

नमागि गंगे के लिए यूपी को सात हजार करोड़ देगी केंद्र सरकार

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश को सात हजार करोड़ व सिंचाई परियोजनाओं के लिए 15 से 20 हजार करोड़ रुपये देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएम योगी के नेतृत्व में गंगा की सफाई का काम तेज गति से पूरा होगा।

उमा भारती ने सीएम आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनसे  गंगा और उसकी सहायक यमुना, रामगंगा, काली नदी की निर्मलता की अवधारण पर चर्चा की। यूपी की सिंचाई एआईवीपी और पीएमएसवाई के सिंचाई प्रोजेक्ट और बुंदेलखंड के सूखे पर भी चर्चा की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ प्रजेंटेशन लेने को कहा है। उन्होंने सिंचाई परियोजना के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना का उदाहरण देते हुए अपनाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने 15 दिन में रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है। उमा ने कहा कि गंगा के विषय पर सीएम की बहुत रुचि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें