फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अल्ट्रासाउंड की सहायता से आसान हुआ एनेस्थीसिया देना

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई ।
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आशीष कनौजिया के मुताबिक, अल्ट्रासाउंड की मदद से अब एनेस्थीसिया देना आसान हो गया है। प्रो. कनौजिया रविवार को 47वें यूपी इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. आशीष ने बताया कि इस तकनीक को अल्ट्रासाउंड-गाइडेड रीजनल एनेस्थीसिया कहा जाता है। इसकी मदद से रक्त वाहिकाओं, फेफड़ों व दूसरे अंगों को नुकसान होने का जोखिम कम हो जाता है। अभी तक डॉक्टर अपने अनुभव और अंगों की बनावट के आधार पर सुन्न करने वाली दवा देते थे।
इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि खुश रहने के लिए जीवन में संतुलन बेहद जरूरी है। हमें अपने जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. दिव्यकीर्ति ने डॉक्टरों के सवालों के जवाब भी दिए। सम्मेलन में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. बालवेनकट सुब्रमण्यम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखमिंदर जीत सिंह बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कपिल सिंघल, प्रदेश सचिव डॉ. संदीप साहू, आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रभात तिवारी, डॉ. संदीप खूबा, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. चेतना शमशेरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें