फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के उलमाओं को समलैंगिक बताने पर बवाल, सूफी उलमा ने वसीम रिजवी को दी चेतावनी

Sat, 08 Sep 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मदरसों के उलमा को समलैंगिक बताने पर सूफी उलमा ने भी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उलमा ने वसीम को देश में अमन व शांति के लिए खतरा बताते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग की। ऐसा न होने पर उलमा ने मोहर्रम के बाद शिया व सुन्नी मुसलमानों द्वारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को खानकाह आलिया बकईया के नायब सज्जादानशीन शाह सैयद हसनैन बकई ने कहा कि वसीम रिजवी सीबीआई जांच से बचने औरदेश का माहौल खराब करने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर कहा कि समलैंगिकता पर कोर्ट के आदेश का सबसे ज्यादा फायदा मदरसों के उलमा को होगा।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में समलैंगिकता को सबसे बड़ा गुनाह माना गया है। अगर उलमा इसमें शामिल हैं तो उनको नमाज पढ़ाने का कोई हक नहीं है। ऐसे में वसीम रिजवी बताएं कि उनकी मौत होने पर उनके जनाजे की नमाज कौन पढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हरे झंडे को पाकिस्तानी झंडा बताया'

शाह सैयद हसनैन बकई - फोटो : amar ujala
बकाई ने कहा कि रिजवी ने इस्लामिक हरे झंडे को पाकिस्तानी झंडा बताया है। जबकि, खुद आईएस के काले झंडे को अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री से मिले मौलाना जव्वाद
रिजवी के विवादित बयानों को लेकर शुक्रवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर वसीम के बयानों से कोई फसाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें