फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के सामने लक्ष्मणजी की मूर्ति लगाए जाने पर उलेमा ने जताई नाराजगी, कहा- भव्य स्थान पर लगाएं

Mon, 02 Jul 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इमाम मौलाना शाह फजले मन्नान रहमानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भगवान लक्ष्मण जैसी बड़ी शख्सियत की मूर्ति किसी दूसरे भव्य स्थान पर लगाई जानी चाहिए। यह कहना है टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना शाह फजले मन्नान रहमानी का। नगर निगम कार्यकारिणी के फैसले पर एतराज जताते हुए कहा कि यह नए विवाद को जन्म देकर विवाद खड़ा करने की कोशिश है। शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को खत्म करने की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी ने टीले वाली मस्जिद के सामने वीरवर लक्ष्मण की मूर्ति लगाए जाने का फैसला किया। इसको लेकर उलमा ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि टीले वाली मस्जिद में अलविदा, ईद और बकरीद की नमाज में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। नमाजियों की भीड़ सड़क तक लगती है। मस्जिद में जगह कम है।

मौलाना ने बताया कि 1993 में भी मस्जिद के सामने मूर्ति लगाने की बात उठाई गई थी। उस समय शासन को अवगत कराया गया था कि जिस जगह पर मूर्तियां लगी होती हैं वहां पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है। अब एक बार फिर से राजनीतिक फायदे के लिए लक्ष्मण जी की मूर्ति लगाने की बात शुरू कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो धार्मिक स्थल के बीच 100 मीटर की दूरी जरूरी

मौलाना सैफ अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
मौलाना ने कहा, हुसैनाबाद का पूरा क्षेत्र संरक्षित है। ऐसे में किसी भी तरह के निर्माण के लिये एएसआई से अनुमति लेनी होती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का निर्णय है कि किसी भी धार्मिक स्थल से दूसरे धार्मिक स्थल की दूरी कम से कम 100 मीटर की होनी चाहिए।

जिला प्रशासन संज्ञान ले
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी टीले वाली मस्जिद के पास लक्ष्मणजी की मूर्ति लगाने का ऐतराज जताया। मौलाना ने कहा कि मूर्ति के बहाने नगर निगम नए तरह के विवाद को जन्म देने की कोशिश कर रहा है। मौलाना ने कहा जिला प्रशासन इसे संज्ञान में ले। मुसलमानों को लक्ष्मणजी की मूर्ति लगाने से कोई ऐतराज नही है। शहर में तमाम चौराहे खाली पड़े हैं, जहां पर मूर्ति की स्थापना की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें