दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मैच के दौरान संघर्ष करते खिलाड़ी। - संवाद
लखनऊ। उजय क्लब और लखनऊ सिटी क्लब ने अपने मुकाबले जीतते हुए सतीश शुक्ल मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। उजय क्लब ने मिडविंटर कलब को 3-0 और लखनऊ सिटी क्लब ने सहारा एस्टेट को 1-0 से पराजित किया।
दिलकुशा ग्राउंड में दिन का पहला मुकाबला उजय और मिडविंटर के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही उजय क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। खेल के छठे मिनट में लक्ष्मण ने गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में उजय को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल कवींद्र के नाम रहा। मैच का तीसरा गोल उजय क्लब के अरुण ने खेल के 28वें मिनट में दागा। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और उजय क्लब ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सिटी क्लब का सामना सहारा एस्टेट से हुआ।
यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें लखनऊ सिटी क्लब ने शोएब के एकमात्र गोल की बदौलत जीत दर्ज की। लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बताया कि सुपरलीग चरण में प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ सिटी क्लब, यूपी पुलिस, स्पोर्ट्स कॉलेज और उजय क्लब ने नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया।