फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी कानून युवाओं को बांटने का काम करेगा : नरेंद्रानंद

Mon, 16 Mar 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मौजूद काशी पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद महाराज।
विज्ञापन
निगोहां। निगोहां गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान काशी पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद महाराज ने शिक्षा, आरक्षण और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूजीसी से जुड़े कानून यदि सही दिशा में नहीं बनाए गए तो वह देश के नौजवानों को बांटने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य समाज को जोड़ना चाहिए न कि युवाओं के बीच विभाजन पैदा करना। शंकराचार्य ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और वंचित वर्गों को ही मिलना चाहिए, तभी इसका सही उद्देश्य पूरा हो सकेगा। सनातन धर्म पर बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सनातन को दबाने की कोशिश की गई है, तब-तब वह और अधिक मजबूती के साथ उभरा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें