फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुई दाखिले की दौड़, पहले दिन 200 से अधिक आवेदन

Wed, 10 Mar 2021 12:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम चार बजे से शुरू हो गई। पहले दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किए। प्रवेश आवेदन लविवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर होंगे। विद्यार्थियों को वेबसाइट पर एडमिशन सेक्शन में जाकर आवेदन करना है। स्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल व 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 अप्रैल है। वहीं पीएचडी सत्र 2020-21 के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल व 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 अप्रैल है।

विज्ञापन


ये हैं हेल्पलाइन नंबर
आवेदकों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर छात्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बात कर सकते हैं।
0522- 4150500, 7897999211, 7897992062

फॉर्म संबंधी सवाल यहां पूछें
विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक निम्न नंबरों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक फॉर्म से संबंधित दिक्कतों से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।
7991205011, 7991205008, 7991200640, 7991200657, 7991200516

इन बातों का रखें ध्यान
- अभ्यर्थी अपना ही मोबाइल नंबर फॉर्म में दें।
- अल्टरनेट मोबाइल नंबर अपने अभिभावक का दें।
- अभ्यर्थी अपना ही ई-मेल आईडी फॉर्म में दें।
- इनके माध्यम से ही कोई भी पत्राचार होगा।
- नियमों को ठीक से पढ़कर ही आवेदन करें।
- 12वीं के परीक्षार्थी एपियरिंग लिखकर आवेदन करें।
- किसी भी कोटे के आवेदन संबंधित प्रमाण पत्र अवश्य दें।

Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीकृत प्रवेश के लिए कॉलेजों से मांगे आवेदन

लखनऊ विश्वविद्यालय इस साल भी स्नातक में अपने कॉलेजों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश की व्यवस्था प्रभावी बना रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने लखनऊ के साथ ही इसी साल जुड़े हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व रायबरेली जिले के कॉलेजों को भी आवेदन का विकल्प दिया है। इसके तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय के अलावा केंद्रीकृत प्रवेश से जुड़े कॉलेजों में भी प्रवेश का विकल्प भर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से फॉर्म नहीं भरना होगा।

रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह की सूचना के मुताबिक सहयुक्त महाविद्यालय निर्धारित सहभागिता शुल्क प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के लिए प्रति पाठ्यक्रम एक लाख रुपये, सामान्य पाठ्यक्रम के लिए प्रति पाठ्यक्रम 50 हजार रुपये देंगे। इसके अतिरिक्त 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा।

इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन 31 मार्च तक ई-मेल करना होगा। यूजी सामान्य व प्रोफेशनल और पीजी सामान्य व प्रोफेशनल कोर्सों की सूची भी जारी की गई है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। पिछले साल शुरू की गई इस व्यवस्था में लगभग 70 कॉलेजों ने सहभागिता की थी। इस बार चार अन्य जिलों के 332 कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए हैं, इसलिए इस बार कॉलेजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें