फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार जनवरी तक उधना एक्सप्रेस निरस्त, तीन के मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफाॅर्म तीन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रक्सौल से उधना वाया लखनऊ चलने वाली उधना एक्सप्रेस चार जनवरी तक निरस्त रहेगी। तीन ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रक्सौल से तीन जनवरी तक चलने वाली 05559 रक्सौल-उधना और उधना से चार जनवरी तक चलने वाली 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त दरभंगा से पांच जनवरी तक चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल बदले रूट कानपुर सेंट्रल-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते, अहमदाबाद से दो जनवरी तक चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी गुना-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते, मंबई सेंट्रल से तीन जनवरी तक चलने वाली 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी मुड़वारा-बीना के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें