लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज (आईटीएस) में शनिवार को मीट द ऑथर शीर्षक से साहित्यिक आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रख्यात कवि, उपन्यासकार और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर विकास शर्मा रहे। उन्होंने समकालीन साहित्य में उभरते रुझानों, नए कथ्य-शिल्प, बदलते सांस्कृतिक दृष्टिकोणों और साहित्य की सामाजिक मनोवैज्ञानिक वास्तविकताओं को समझने में निभाई जाने वाली भूमिका पर चर्चा की। लेखकों को समाज को सही आइना दिखाना चाहिए। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने समकालीन कथा-साहित्य, आलोचना और उभरती लेखकीय आवाजों पर प्रश्न पूछे, जिनका प्रोफेसर शर्मा ने उत्तर दिया।