फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ग्रीन पार्क में मैच नहीं देख पाए तो दर्ज कराइए मुकदमा!

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 अक्टूबर के मैच में कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें टिकट होने के बाद भी एंट्री नहीं मिली। जिनके पास जुगाड़ था वे किसी तरकीब से अंदर चले गए लेकिन जिनके पास जुगाड़ नहीं टिकट थे यदि वे लोग लेट हुए तो उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि स्टेडियम पहले ही फुल हो चुका है। वे टिकट के लिए बाहर नारेबाजी करते रहे और बाद में निराश होकर लौट आए।

टिकट होने के बावजूद मैच में न देख पाने वाले दर्शक उनके साथ हुए इस व्यवहार का मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दायर कर टिकट का पैसा और क्लेम ले सकते हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बक्शी ने बताया कि टिकट खरीदने के बावजूद ग्रीन पार्क में एंट्री करने से रोकने पर अमानत में खयानत (धारा 406) और फर्जीवाड़ा करने (धारा 420) में यूपीसीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए साबुत टिकट का होना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

अधिकारों का हनन है ये

एंट्री देने पर टिकट का एक कोना फाड़ दिया जाता है। अगर टिकट साबुत है तो इसे सबूत बनाते हुए मुकदमा दर्ज हो जाएगा। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि टिकट खरीदने पर किसी भी व्यक्ति को मैच देखने से वंचित नहीं किया जा सकता है।

यह उसके अधिकारों का हनन है। उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज कराकर टिकट के पैसे और मानहानि तथा परेशानी के लिए क्लेम लिया जा सकता है। 

बार एसोसिएसन के पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी का कहना है कि टिकट के बावजूद ग्रीन पार्क में एंट्री न कराए जाने पर लोग क्लेम के लिए उपभोक्ता फोरम और अमानत में खयानत के लिए मुकदमे एक साथ दर्ज करा सकते हैं।

मैच शुरू होने के बाद गेट नंबर सात और आठ से सैकड़ों लोग जबरन घुसने लगे। रेलमपेल के कारण अंदर लगा मेटल डिटेक्टर भी गिर गया। पुलिस और दर्शकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। भीड़ जब अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाईं।

लगभग सभी गेटों से दर्शकों की एंट्री हो चुकी थी। कुछ लोग गेट नंबर सात और आठ से घुसने के जुगाड़ में लगे थे। जैसे ही गेट खुला तो सैकड़ों दर्शक अंदर जाने लगे। यहां मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। कई पुलिस वाले भी चोटिल हुए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें