फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार में फंसकर घिसटते चले गए दो युवक, गंभीर

Wed, 06 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। पटेल नगर कॉलोनी के पास सोमवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक के साथ कार में फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

बछरावां के पटेल नगर कॉलोनी निवासी विशाल (26) पुत्र ओमप्रकाश व बसंत खेड़ा निवासी लवकुश (29) पुत्र राम प्रसाद कुछ सामान लेने कस्बे के चौराहे के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे करीब 100 मीटर तक दोनों युवक घिसटते चले गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर इंद्र भूषण जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लवकुश बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें