लखनऊ। बाजारखाला में रहने वाले शौहर अली (28) और पवन चौहान (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मूल रूप से असम के बरपेटा निवासी शौहर अली बाजारखाला के ऐशबाग में किराये पर रहते थे। शनिवार दोपहर उन्होंने घर में लगे टीन शेड से गमछे के सहारे लटककर जान दे दी। चौकी इंचार्ज धीरज निगम ने बताया कि शौहर अली के परिवार में पत्नी हुस्ना, एक बेटा व बेटी हैं। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है।
बाजारखाला के करेहटा में किराये के घर में रहने वाले पवन चौहान का शव शनिवार दोपहर तीसरी मंजिल पर बने टीन शेड की बल्ली में मफलर के सहारे लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दुर्गंध आने पर मकान मालिक अंकित शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। अंकित ने बताया कि पवन अमीनाबाद में मजदूरी करते थे। दो दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के बहरियाबाद के रहने थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।