फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई

Mon, 11 Nov 2024 06:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो सड़क हादसों में डिलीवरी बॉय और केयरटेकर की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं बंथरा-बिजनौर मार्ग और इटौंजा रेलवे स्टेशन के पास हुईं।
विज्ञापन

बंथरा के खटोला निवासी दीपक चौरसिया (30) पार्सल डिलीवरी बॉय का काम करते थे। सोमवार दोपहर वह कुछ काम से बाइक लेकर जा रहे थे। बंथरा-बिजनौर मार्ग पर गुलाब खेड़ा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। परिवार में पिता जयप्रकाश, मां मीना और चार बहनें हैं। पिता केंद्रीय विद्यालय ममौरा में गार्ड हैं।
विज्ञापन

उधर, सीतापुर के खैराबाद निवासी हरिनाम (45) इटौंजा कस्बे में पत्नी बबीता और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह बीकेटी स्थित मैरिज लॉन में केयरटेकर का काम करते थे। घरवालों ने बताया कि रविवार देर शाम वह साइकिल से ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। इटौंजा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें