फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी व बाइक में टक्कर, दो वर्ष के बच्चे की मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी व सड़क पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन
निगोहां। नगराम मोड़ पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार एसयूवी और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दो वर्ष के मासूम शमशेर की मौत हो गई। उसके पिता, मां और दो बहनें घायल हो गईं। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी के एयरबैग खुल गए।
विज्ञापन


निगोहां के उतरावां गांव निवासी श्रमिक सर्वेश कुमार, पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जाह्नवी (7) मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ शुक्रवार रात लगभग 10 बजे रायबरेली के बछरावां सब्जी गांव स्थित ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। नगराम मोड़ पर लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी की सर्वेश की बाइक से टक्कर हो गई।


हवा में उछलकर गिरे बाइक सवार
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए सभी पीजीआई के ट्रॉमा-टू रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में लेकर वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी व सड़क पर पड़ी बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें