फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं को सुरक्षित नौकरी की जगह स्टार्टअप-नवाचार में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को कहा कि आज हमारे देश का नौजवान गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों का नेतृत्व कर रहा है। सवाल यह है कि हम भारत में रहकर गूगल क्यों नहीं बना पा रहे हैं? इसका बड़ा कारण हमारा सामाजिक परिवेश है, जो नए प्रयोगों को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं देता। आज भी ज्यादातर अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा सुरक्षित सरकारी नौकरी करे। हमें अपने बच्चों को उनके स्टार्टअप और नवाचार के सपनों में सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

शर्मा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) दो दिन के सविष्कार स्टार्टअप संगम का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि आज हम स्टार्टअप की बात कर रहे हैं, लेकिन यह भारत के लिए कोई नई अवधारणा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें