लखनऊ। बिजनौर में शनिवार शाम पांच बजे मुल्लाही खेड़ा स्थित साॅस फैक्टरी में काम के दौरान केमिकल रिएक्शन होने से मजदूर उन्नाव के सोहरामऊ निवासी बबलू (35) और किशन (32) बेहोश हो गए। पुलिस ने साथी मजदूरों की सहायता से दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर है।
कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी निवासी अंकुर सडाना की मुल्लाही खेड़ा में फैक्टरी है। फैक्टरी में टोमेटो, चिली और सोया सॉस बनाया जाता है। शनिवार शाम मजदूर टैंक की पुताई कर रहे थे। तभी सॉस में मिलाने वाले केमिकल रिएक्शन से बबलू और किशन अचानक गिरकर बेहोश गए। मजदूरों ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने पुलिस के साथ दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं साथी मजदूर फैक्टरी में ताला लगा कर भाग निकले। इंस्पेक्टर बिजनौर शिव शंकर महादेवन ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। पड़ताल की जा रही है।
केमिकल रिसाव में झुलसे युवक।
केमिकल रिसाव में झुलसे युवक।
केमिकल रिसाव में झुलसे युवक।
केमिकल रिसाव में झुलसे युवक।