फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सास बहू को रौंदा, दोनों की मौत

Wed, 05 Jul 2023 09:35 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में खेत में शौच के बाद घर लौट रही सास-बहू को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सास कुसुम व बहू मालती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर भटेहरी गांव के पास ट्रक ने सास बहू को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में शौच के बाद वापस घर लौट रही थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी कुसुम पत्नी मेवालाल (46) व उसकी बहू मालती पत्नी संदीप कुमार (23) बुधवार की भोर में खेत की तरफ शौच के लिए गई थीं। वापस घर आते समय लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। ट्रक लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रहा था। हादसे में सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - सड़क पर नहीं है गड्ढा...नगर आयुक्त को देना होगा ऐसा प्रमाणपत्र, यू ट्यूब पर भी डालनी पड़ेगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं की तेजी बढ़ी, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम


घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। कुछ देर बाद घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें