फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी की गिरफ्त में आए दो चोर

विज्ञापन
22जीडीएपी6-गोंडा में जीआरपी टीम के साथ मोबाइल चुरानेव वाले गिरोह के सदस्य - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों मे यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये की कीमत के चोरी के 8 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे इसी बीच एक नंबर प्लेटफार्म पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। शंका होने पर उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़े गए दोनों संदिग्ध शातिर चोर निकले।
पकड़ा गया शातिर बबलू बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना का रहने वाला है, जबकि दूसरा शातिर मुनीर अहमद गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बसंतपुर सराय का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक से मुताबिक दोनों ने ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाइल व कीमती सामान चोरी किए जाने की बात कबूल की है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के 8 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए है। जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें