फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्तों संग सरयू नहर में नहाने आए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

Sun, 19 May 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा स्थित वाटरफॉल में रविवार को दोस्तों संग नहाने आए दो किशोर डूब गए। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नहर में किशोरों की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी जहां लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं लोग जान की बाजी लगाकर नदी व ताल तलैया में नहा रहे हैं। रविवार को बहराइच के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत तिकोनी बाग पुलिस चौकी क्षेत्र के ढपाली पूरवा निवासी हरम (15) पुत्र आली अहमद व जैद (16) पुत्र अकील अपने चार अन्य दोस्तों के साथ दिकौली आया था। वहां वह सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरहनी बलराम स्थित मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा के वाटरफॉल में नहाने चले गए। नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण हरम व जैद गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद दोस्त जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक दोनों नहर में डूब गए। घटना के बाद इनके साथ आए दोस्त मौके से फरार हो गए।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्यामदेव चौधरी स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नहर में किशोरों की तलाश करवाया। फिलहाल दोनों किशोरों का पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की जानकारी हरम व जैद के परिवार को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें