फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए दो छात्र चयनित

Mon, 16 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए जिले के दो छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्र अयोध्या में आयोजित होने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 68वीं विद्यालयी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह जानकारी देते हुए खो-खो कोच जगेश्वर सैनी ने बताया कि अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम में चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। 21 से 24 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले के दो छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें कल्चू राम जनजातीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साकेत नगर बेचुवा सिरसिया के अनिकेत राणा व अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा के अरविंद कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें