फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

Sun, 18 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार दोपहर करीब एक बजे रोहित वेमुला की बरसी के मौके पर निकाले जा रहे स्मृति मार्च के दौरान दो छात्र संगठनों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के बीच नारेबाजी पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बापसा की ओर से ‘रोहित हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ जैसे नारे लगाए गए। संगठन से जुड़े छात्रों ने उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। झड़प में एक छात्र को गंभीर चोट आने की सूचना है। मार्च में मानव रावत, अंकित गौतम, अश्वनी कुमार, अमितेश पाल, सुबेंदु रावत, अजितेंद्र आजाद, अमित सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
एबीवीपी की ओर से भी हसनगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। अंग्रेजी विभाग के शोध छात्र राधेश्याम पांडेय ने बापसा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे, तभी बिना अनुमति मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि ब्राह्मणवाद, ठाकुरवाद और सुविधावाद जैसे नारे लगाए गए। बापसा अध्यक्ष शिखर दास सहित राम शरण, रवि और करीब 20 अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा की ओर से निकाले गए अलग मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हो गया। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में बैठाकर हिरासत में लिया। छात्र सभा के सचिव अतुल कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि चार थानों की पुलिस बुलाकर छात्रों को डिटेन किया गया।

विश्वविद्यालय में आज से बाहरी छात्रों पर रोक
प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी ने विश्वविद्यालय में बाहरी विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। स्नातक, परास्नातक व अन्य कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में अब सोमवार से हर विद्यार्थी को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा। परीक्षा चलने तक किसी भी बाहरी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा अवधि में केवल अनुमति प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

लखनऊ विवि में दो छात्र गुटों की भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें