लखनऊ। रेलवे ईद के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेन चलाएगा। इसको लेकर उत्तर रेलवे की ओर से सूचना जारी कर दी गई। यह ट्रेन 22 से 26 मार्च के बीच चलेंगी। यह गाड़ियां लखनऊ से होकर जाएंगी।
ट्रेन संख्या 04226 अमृतसर से न्यू तिनसुकिया 22 मार्च को चलेगी और ट्रेन संख्या 04625 न्यू तिनसुकिया से अमृतसर के बीच 26 मार्च से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली से हावड़ा के बीच 23 मार्च को और गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा से नई दिल्ली के बीच 25 मार्च को चलेंगी।