फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाश ने युवती का मोबाइल लूटा, तीन दिन तक टरकाती रही पुलिस

Sat, 21 Mar 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के तेलीबाग में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाश ने युवती का मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी पर पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कहते हुए उन्हें तीन दिन तक टरकाती रही। अधिकारियों की फटकार के बाद पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन




आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी पूनम तिवारी मंगलवार को तेलीबाग स्थित सैनिक नगर में रहने वाली बहन के घर आई थीं। शाम करीब 6:30 बजे वह घर जाने के लिए निकल गईं। सैनिक नगर गेट के पास बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और भाग निकला। पूनम ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उनके घरवालों ने शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने पीजीआई पुलिस को फटकारा तब तुरंत कार्रवाई भी हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें