गर्मी की छुट्टियों में मुंबई जाने की योजना बनाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें एक सुविधा ट्रेन भी शामिल है। ट्रेन नंबर 82908 स्पेशल 13 अप्रैल से एक जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:35 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन झांसी, बीना, उज्जैन और बड़ोदरा होते हुए अगले दिन रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 82907 सुविधा ट्रेन 12 अप्रैल से 31 मई तक प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से शाम 7:35 बजे रवाना होकर, अगले दिन रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन में स्लीपर की तीन, एसी सेकंड की दो और एसी थर्ड की आठ बोगियां होंगी। इसी तरह ट्रेन 09014 स्पेशल आठ से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:35 बजे रवाना होकर उज्जैन, रतलाम के रास्ते अगले दिन रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।