फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आनंद विहार के लिए लखनऊ होकर आज चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। अयोध्या-आनंदविहार स्पेशल और वाराणसी-आनंदविहार स्पेशल ट्रेनें लखनऊ होंकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 04213 अयोध्या कैंट–आनंदविहार टर्मिनल आरक्षित ट्रेन बृहस्पतिवार को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी के रास्ते लखनऊ रात 8:45 बजे होते हुए बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद से गुजरते हुए सुबह 6:10 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04214 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट शुक्रवार को आनंदविहार से सुबह 8:20 बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए लखनऊ शाम 5:40 बजे और अयोध्या कैंट रात 9:35 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 04217 वाराणसी–आनंदविहार टर्मिनल वाराणसी से बृहस्पतिवार को दोपहर 3:40 बजे चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली के रास्ते रात 8:55 बजे लखनऊ होते हुए बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होकर सुबह 7:10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04218 आनंदविहार टर्मिनल–वाराणसी शुक्रवार को आनंदविहार से सुबह 8:30 बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए शाम 6:30 बजे लखनऊ और रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें