फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को सहूलियत, दो और रूटों पर स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को सहूलियत, दो और रूटों पर स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत को रेलवे दो और रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें 04408 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल पांच नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह सवा चार बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से चलकर शाम 4.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04407 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली एसी स्पेशल छह नवंबर की रात 11:20 बजे चलकर अगली दोपहर 12:35 बजे लखनऊ और रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 04414 नई दिल्ली-सहरसा एसी स्पेशल पहली नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे चलकर अगली सुबह 4:15 बजे लखनऊ और रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में 04413 सहरसा-नई दिल्ली एसी स्पेशल सहरसा से दो नवंबर की रात 10:15 बजे चलकर दोपहर 12:35 बजे लखनऊ और रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन 82414 नई दिल्ली-दरभंगा सुविधा स्पेशल 22, 26 एवं 30 अक्तूबर को दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर अगली सुबह 9:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में 04059 स्पेशल ट्रेन 23, 27 एवं 31 अक्तूबर को दरभंगा से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर शाम 7:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वहीं, 04404 नई दिल्ली-बरौनी एसी स्पेशल 22, 25 एवं 29 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे चलकर सुबह 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
04403 बरौनी-नई दिल्ली एसी स्पेशल 23, 26 एवं 30 अक्तूबर को बरौनी से शाम 7:30 बजे चलकर अगली दोपहर 12:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें