फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी लखनऊ मेल, हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से आ रही लखनऊ मेल मुरादाबाद यार्ड में दो हिस्सों में बंटी
विज्ञापन

नई दिल्ली से आ रही लखनऊ मेल की बुधवार रात मुरादाबाद यार्ड में कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कपलिंग ठीक करवाकर ट्रेन रवाना हुई। इससे करीब घंटेभर तक संचालन प्रभावित हुआ। बुधवार रात 12230 लखनऊ मेल नई दिल्ली से रात 10.05 बजे रवाना हुई।
रात पौने दो बजे के आसपास ट्रेन मुरादाबाद यार्ड पहुंची तो उसकी कपलिंग टूट गई। इससे स्लीपर कोच एस-1 और एस-2 अलग हो गए। गनीमत रही कि कोच पटरी से नहीं उतरे।
इंजन में लगे सिस्टम में लाल सिग्नल जलते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। वहीं, हादसे की आशंका से यात्री बोगी से उतरने लगे।
एक घंटे बाद कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मेंटेनेंस का जिम्मा लखनऊ के पास
जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की मेंटेनेंस का जिम्मा लखनऊ के पास है। वहीं, नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन की मेंटेनेंस दिल्ली में होती है। लखनऊ के अधिकारियों का कहना है कि कपलिंग टूटने की जानकारी यहां नहीं है। चूंकि, मेंटेनेंस दिल्ली में होती है, लिहाजा मुरादाबाद डीआरएम की ओर से कराई जाने वाली जांच में रेलकर्मियों से पूछताछ कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। माना जा रहा है कि कपलिंग को ठीक से चेक नहीं किया गया या फिर कपलिंग खराब थी, जिसे हटाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता था हादसा
लखनऊ मेल में लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) बोगियां लगी हैं, जो मजबूत मानी जाती हैं। पर, कपलिंग खुल जाने या टूट जाने की स्थिति में रफ्तार में चल रही बोगियां पटरी से उतर सकती थीं। ऐसा होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें