फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारताल हिमस्खलन: लखनऊ की दो सगी बहनों की मौत, शव पहुंचे घर तो चीख उठे परिजन; ट्रेकिंग की थीं शौकीन

Thu, 05 Nov 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में लखनऊ के गायत्री पुरम निवासी दो सगी बहनों, वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी सोशल मीडिया से मिली, जिसके बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घर के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में लखनऊ की दो सगी बहनों की मौत हो गई। गुरुवार को उनके शव घर पहुंचे तो परिवारीजन चीख उठे। मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


बताते चलें कि हिमस्खलन में फंसने वाले पर्वतारोहियों में लखनऊ के गायत्री पुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी थीं। मंगलवार को भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उनकी तलाश में उत्तरकाशी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से जानकारी नहीं दी गई थी। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे थे।

विज्ञापन


अतुल वर्मा ने बताया कि वर्तिका फ्रीलांसर इन्फ्लुएंसर और दीपिका निजी कंपनी के नए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती थीं। उनकी दोनों बहनों को ट्रेकिंग का शौक था और वह नेपाल और भारत में कई जगह ट्रेकिंग कर चुकी थीं। 
विज्ञापन


अतुल ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों फूलों की घाटी सहित हेमकुंड साहेब की ट्रेकिंग करके लौटी थीं। एक साल पहले अतुल और उनकी बहनों ने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के केदारकांठा पर ट्रेकिंग की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें