फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: नेपाल जा रहे युवक को डराकर 28 हजार वसूलने वाले सिपाही गिरफ्तार, गोरखपुर जेल भेजे गए

Wed, 06 Sep 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जरवा (बलरामपुर)

सार

नेपाल जा रहे युवक को डराकर 28 हजार रुपये वसूलने वाले सिपाहियों को गोरखपुर जेल भेज दिया गया है। सिपाहियों को सीओ तुलसीपुर ने भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट गोरखपुर में पेश किया था। दोनों को वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल जा रहे युवकों से 28 हजार रुपये वसूलने के मामले में आरोपित दोनों सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तुलसीपुर के पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों सिपाहियों राजू यादव व घ्रुवचंद को गोरखपुर में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपित सिपाहियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अब दोनों सिपाहियों का ठिकाना गोरखपुर जेल होगा।

विज्ञापन


ललिया थाने के कोडरी निवासी हकीम खान ने जरवा थाने में सिपाही राजू यादव को नामजद करते हुए एक अज्ञात सिपाही पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया था। विवेचना पुलिस उपाधीक्षक तुलसीपुर को सौंपी गई, उन्होंने दूसरे सिपाही का नाम उजागर किया। इसके बाद दोनों सिपाहियों को थाने में ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर-घर से मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत का होगा संग्रह, कलश यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनो सिपाहियों को गोरखपुर ले जाकर न्यायालय में पेश किया गया। सीओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक केवश कुमार ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस महकमे में हुई इस कार्रवाई से खलबली मची है।

शमशाद और कय्यूम की माेबाइल में छुपे हैं कई राज
सिपाहियों ने हकीम खान से 28 हजार रुपये लिए थे जिसमें चार हजार नकद था और 24 हजार रुपये शमशाद और कय्यूम के मोबाइल पर फोन- पे से रुपये मंगाए थे। मामले में केस दर्ज होने के बाद शमशाद और कय्यूम का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। माना जा रहा है कि यह लोग उन सिपाहियों के करीबी थे अक्सर लेनदेन इन्हीं से मिलकर होता था। इसमें थाने के सामने चाय की दुकान करने वाला कय्यूम थाने का चौकीदार भी है और लोगों की तहरीर भी लिखता है। इसके मोबाइल से कई अहम मामले सामने आ सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें