फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मंदिर में चप्पल पहनकर जाने से रोका तो दबंगों ने साधुओं को धुना, एक गंगा में कूदा

Sat, 24 Aug 2024 05:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

एक साधु ने बताया कि बाइक पर सवार पांच लोग आए और हम लोगों की पिटाई कर दी। शनिवार सुबह तक कुटी से भाग जाने को कहा। न जाने पर गंगा में फेंकने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता एक साधु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर में चप्पल पहनकर प्रवेश करने से मना करने पर बाइक सवार दबंगों ने दो साधुओं की पिटाई कर दी। इसके बाद संदिग्ध हालत में एक साधु ने शनिवार को गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी में गोताखोरों के माध्यम से साधु की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव के पास गंगा नदी के किनारे स्थित सोई बाबा की कुटी पर फतेहपुर जिले के थाना हुसैनगंज के बजरंगापुर निवासी गंगादास आठ माह से कुटी पर रहते हैं। कुटी में हनुमान मंदिर है। गंगादास ने बताया कि दो माह पहले गंगा की परिक्रमा करते हुए जा रहे कासगंज निवासी 50 वर्षीय एक साधु बरसात के चलते कुटी में रुक गए थे, तब से वह भी यहीं मंदिर पर रहते थे। शुक्रवार की शाम दो बाइक पर सवार पांच लोग आए और हम लोगों की पिटाई कर दी।

शनिवार सुबह तक कुटी से भाग जाने को कहा। न जाने पर गंगा में फेंकने की धमकी दी थी। मारपीट से 50 वर्षीय साधु गुमशुम था। उन्होंने पूजा पाठ भी नहीं किया। पिटाई से आहत होकर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे नदी में छलांग लगा दी। जब तक हम लोग मौके पर पहुंचकर साधु को बचाने का प्रयास करते, तब तक वह डूब चुके थे। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तो बाबा को गंगा नदी में फेंककर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाबा स्वयं नदी में डूबे हैं या फिर उन्होंने पिटाई से आहत होकर स्वयं नदी में कूदे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। नदी में डूबे साधु की खोजबीन कराई जा रही है। हमलावरों को चिन्हित कराया जा रहा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें