फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Fri, 29 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार सुबह पुलिस और डकैतों की मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार भाग निकले। घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास से बांग्लादेशी करेंसी, तमंचे और चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि हमें ये सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी डकैत क्षेत्र में मौजूद हैं। इसी आधार उन्हें पकड़ने के लिए हम गाड़ाबंदी कर रहे थे। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार सुबह गाजीपुर के जुगौली क्रॉसिंग के पास और महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी के पास उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं।

एसएसपी ने पकड़े गए एक बदमाश की पहचान शफीकुल के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के मॉडलगंज क्षेत्र का रहने वाला है। वह अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। वहीं, दूसरे बदमाश की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। एसएसपी ने बताया कि ये बांग्लादेशी बदमाश पिछले साल डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें