फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर ठगे 50 हजार रुपये

Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर के झुगिंया बाजार निवासी मारिया परवीन ने रियल एस्टेट कंपनी के दो संचालकों पर 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मारिया ने बताया कि 2016 में उनका संपर्क गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित आरआईआईएल ग्रुप कंपनी के संचालक मो. नौशाद खान और साजिद खान से हुआ था। उन्होंने 50 हजार रुपये निवेश करने के बदले मुनाफे में एक लाख रुपये लौटाने का झांसा दिया था। बातों में आकर उन्होंने आरोपियों की कंपनी में रकम निवेश कर दी। पर उन्हें आज तक मुनाफा नहीं मिला। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें