फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से दो खंभे क्षतिग्रस्त, 150 परिवारों की बिजली गुल

विज्ञापन
खंभा सही करते बिजली कर्मी।
विज्ञापन
तेलीबाग। अंबेडकर यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के चरण भट्ठा रोड पर मंगलवार देर रात 11:30 बजे रायबरेली रोड की ओर आ रहे वाहन ने बिजली के दो खंभे को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे खंभों के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली गुल हो गई, जिससे करीब 150 परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय सिंह के मुताबिक, टक्कर लगने की सूचना उन्होंने बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिससे रात में ही टीम आई और सड़क पर लटक रहे खंभों को किनारे किया। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि उतरेटिया के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें