फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकर का हमला, महिला समेत दो की मौत

Wed, 07 May 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत तीन लोगों पर मंगलवार सुबह जंगली सूकर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

एक अन्य जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छपिया थाना क्षेत्र के हरैय्याखास गांव निवासी तैय्यब की पत्नी अशमुनन्निशा (45) बुधवार सुबह खेत की रखवाली कर रही थी।

इस बीच उस पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया। उसे बचाने आए गांव के महफूज आलम (18) को भी सूकर ने घायल कर दिया।

अशमुनन्निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महफूज की मौत हो गई।

उधर, सोहिला गांव के सुमेर का बेटा विकास (14) भी खेत की रखवाली कर रहा था। तभी एक सूकर ने उस पर हमला कर दिया।

इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें