फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 29 Nov 2024 07:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसों में दिव्यांग कर्मकार और मूंगफली का ठेला लगाने वाले की मौत हो गई।
विज्ञापन


बहराइच के लालई मऊ के रहने वाले चंद्रभान मिश्रा (45) दृष्टिबाधित थे। वह पारा स्थित राजकीय कौशल विकास केंद्र में कर्मकार थे। राजकीय संकेत विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे चंद्रभान केंद्र के बाहर टहल रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ट्राॅमा में शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी आराधना व एक बेटी है।
विज्ञापन

बहराइच के कैसरगंज के रहने वाले जुगनू (32) इंदिरा नगर स्थित संजय गांधीपुरम में रहते थे। वह लेखराज मार्केट के पास मूंगफली का ठेला लगाते थे। चचेरे भाई रामदीन के मुताबिक भाई बीते बुधवार को साइकिल से मूंगफली लेने वजीरगंज गए थे, वहां बांसमंडी के पास टेंपो की टक्कर से घायल हो गए थे। ट्राॅमा में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी राधा देवी व तीन बच्चे नैंसी, आदित्य व अनुज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें